धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक एक विशेष ‘साइबर जन-जागरूकता अभियान’ चलाया गया।
इस अभियान के समापन अवसर पर 02 अक्टूबर को जिले के सभी थाना व चौकी क्षेत्रों में विशेष ‘साइबर जागृति चौपाल’ एवं ‘जन चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों, पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर सीधे ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
चौपालों में दी गई प्रमुख जानकारियां
साइबर सुरक्षा के टिप्स: ग्रामीणों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अनजान कॉल्स पर बैंक विवरण अथवा ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने तथा लॉटरी/इनाम के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
हेल्पलाइन नंबर की जानकारी: किसी भी प्रकार की वित्तीय या साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।
नए कानूनों से कराया गया अवगत: देश में लागू नवीन भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों, आम नागरिकों के अधिकारों तथा कानूनी प्रक्रियाओं की सरल भाषा में जानकारी दी गई।
जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक सहभागिता
अभियान के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर को कोतवाली, अर्जुनी, कुरूद, भखारा, मगरलोड, बिरेझर, करेली बड़ी, केरेगांव, अकलाडोंगरी, नगरी, सिहावा, दुगली, मेचका, बोराई एवं खल्लारी सहित सभी थानों व चौकियों द्वारा गांवों में *साइबर जागृति चौपाल* का आयोजन किया गया। सिहावा, मगरलोड, बोराई, करेली बड़ी, कुरूद और दुगली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों ने अभियान में शामिल कुल नागरिकों की संख्या लगभग 2,800 रही









