पत्नी से प्रताड़ित पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

धमतरी। जिले में पत्नी से प्रताड़ित एक पति ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर परिजनों ने शिकायत भी दर्ज कराई है। घटना के बाद परिजनों ने युवक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने युवक पर तलाक लेने और तीन माह के गर्भ को गिराने का दबाव बनाया था। इसके अलावा माता-पिता से अलग रहने और अपने पिता से 25 लाख रुपये दिलाने की शर्त रखे जाने का भी आरोप लगाया गया है।परिजनों का कहना है कि इन विवादों के चलते युवक लगातार मानसिक तनाव में था। इसी बीच उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा था। करीब आठ महीने से दोनों अलग रह रहे थे। परिवार ने युवक की मौत के लिए कथित मानसिक प्रताड़ना को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment