LJP सांसद चिराग पासवान पहुंचे रायपुर, किया बड़ा ऐलान

रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई स्थापित की जाएगी और पार्टी के भीतर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की जाएंगी। आगामी चुनावों में भी पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन खड़ा करेगी LJP
चिराग पासवान ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई जल्द स्थापित की जाएगी। इसके बाद संगठन में आवश्यक नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि, आगामी चुनाव में पार्टी छत्तीसगढ़ में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से बातचीत करने और उनकी बात समझने के लिए वे रायपुर पहुंचे हैं।

चुनाव आयोग और SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान ने कहा कि, यदि देश के किसी भी मतदाता को चुनाव आयोग पर संदेह है, तो आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों का विश्वास जीते। उन्होंने कहा कि, SIR में जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, वे आम मतदाता नहीं थे। अगर बड़ी संख्या में आम मतदाताओं के नाम काटे जाते तो बड़े स्तर पर आंदोलन देखने को मिलता।

कांग्रेस की ओर से चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग पर चिराग पासवान ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, अगर कांग्रेस को चुनाव प्रक्रिया पर इतना ही संदेह है तो क्या हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी? क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के विधायक चुनाव नहीं लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि, विपक्ष का काम आवाज उठाना है, लेकिन कई बार विपक्ष की आवाज कुछ दिनों में ही खत्म हो जाती है। चिराग ने दावा किया कि SIR का मुद्दा सामने आने के बाद कांग्रेस ने EVM का मुद्दा उठाना बंद कर दिया है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment