धमतरी। जिले के ग्राम भनपुरी मार्ग पर आज कार और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा ग्राम भनपुरी मार्ग पर हुआ, जहां कार और बाइक में भिड़ंत हो गई , हादसे में कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।









