धमतरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से आज प्रदेशभर में छग राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। धमतरी जिले में भी आज हजारों परीक्षार्थियों ने सीजी सेट की परीक्षा दी।
कॉलेज और महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद की पात्रता के लिए सीजी सेट परीक्षा आज दो अलग अलग पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.15 बजे तक हुई। वही दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.15 बजे तक हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए।









