जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा

धमतरी। जोरातराई में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा।  जुआरियों से 6,500 रूपये नगद व 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जोरातराई स्थित शासकीय हाईस्कूल के पीछे खेत जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं।  सूचना पर भखारा पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए  जुआरियों गोविंद साहू, रवि कोसले, मनहरण को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 6,500 रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई। जुआरियों के विरुद्ध थाना भखारा में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment