धमतरी। शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम रत्नाबांधा निवासी 21 वर्षीय सागर नगारची बीती रात सागर पैदल रत्नाबांधा से धमतरी की ओर आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।









