1.80 लाख के लालच में अपने ही बच्चे को बेचा, पुलिस ने किया पश्चिम बंगाल से बरामद

जशपुर। 1 लाख 80 हजार रुपये  के लालच में कलयुगी मां ने अपने ही छोटे बच्चे को बेच दिया। पुलिस ने 9 से 10 माह के बच्चे को पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद किया है. मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है.

पुलिस जांच के मुताबिक, मामला मार्च 2026 का बताया जा रहा है. आरोप है कि बच्चे की खरीद-फरोख्त ₹1.80 लाख में की गई थी. मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान बच्चे को बेचने के मामले में उसकी मां समेत अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पश्चिम बंगाल में बच्चे के होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को वहां से सकुशल बरामद किया. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया है. मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों की भूमिका भी उजागर हुई है. पुलिस अब इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. मामले में मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment