mahasamund : चबूतरे पर आरक्षक कृष्णा पटेल की मिली लाश

महासमुंद…  जिले के बागबाहरा में पौनी पसारी चबूतरे पर आरक्षक कृष्णा पटेल का शव मिला है. वह कोतवाली थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल आरक्षक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा थाना क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा निर्मित पौनी पसारी चबूतरे के पास बुधवार सुबह  आरक्षक कृष्णा पटेल का शव मिला. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा, तब पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है.
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment