विजेता टीम को मिलेगा सामूहिक नृत्य 13111 युगल नृत्य 5011 एकल नृत्य 3011 का पुरस्कार
प्रदीप साहू @ नगरी । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्वार नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण बाल मंडल स्कूल पारा सांकरा के तत्वाधान में 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को रात्रि 9:00 बजे से राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसका सामूहिक नृत्य में प्रवेश शुल्क 200 रुपए एवं प्रथम पुरस्कार 13111रुपए द्वितीय पुरस्कार 7111रुपए तृतीय पुरस्कार 5111 रुपए चतुर्थ पुरस्कार 2111रुपए रखा गया है।
इसी क्रम में युगल नृत्य में प्रवेश शुल्क 100 रुपए एवं प्रथम पुरस्कार 5011 द्वितीय पुरस्कार 3011 तृतीय पुरस्कार 2011 चतुर्थ पुरस्कार 1111 रुपए रखा गया है
इसी क्रम में एक नृत्य में प्रवेश शुल्क 50 रुपए एवं प्रथम पुरस्कार 3011द्वितीय पुरस्कार 2011तृतीय पुरस्कार 1111 चतुर्थ पुरस्कार 555 दिया जाएगा इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम समिति के सदस्यों के पास लिखाकर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम की तैयारी में श्री राधा कृष्णा बाल मंडली स्कूल पारा सांकरा के अध्यक्ष मनराखन साहू, उपाध्यक्ष कृपाराम साहू, सचिव मायाराम साहू, सहसचिव राजेश वैष्णव, दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष खेमराज साहू । नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष पूरन मोहन माला, उपाध्यक्ष अजय साहू, सचिव दिलीप कुमार साहू, सह सचिव रुस्तम साहू, दीपक साहू, सहसचिव मोहन यादव के साथ-साथ स्कूल पारा वासी इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।
इसके साथ-साथ एक ही दिन नगरी ब्लाक के इन 6 स्थानों पर डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें सांकरा ,सिरसिदा ,देवपुर ,फरसिया बेलरबाहरा, कर्राघाटी , शामिल है ।










