मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रनेश्वर रामचंडी की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा,बसना विधायक संपत अग्रवाल एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद।









