धमतरी। अर्जुनी पुलिस ने 4 अलग- अलग मामलों में 4 सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से 3,170 रूपये नगद, 2 मोबाइल एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
अर्जुनी पुलिस ने ग्राम खपरी मोड़ के आगे, रामचंद्र पान ठेला (भखारा मोड़) पर आरोपी रामचंद्र नेताम को गिरफ्तार किया। आरोपी से 600 रूपये नगद एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी जब्त किया गया। इसी प्रकार अर्जुनी पुलिस ने ग्राम अर्जुनी मोड़ के आगे, रतन सेलून के सामने आरोपी पोखन यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी से 600 रूपये नगद एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।
अर्जुनी पुलिस ने सेहरा डबरी, निखिल डेली नीड्स के पास सटोरिए देवेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी से 1020 रूपये नगद, मोबाइल एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।
अर्जुनी पुलिस ने सेहरा डबरी, निखिल डेली नीड्स के पास सटोरिए अशोक साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी से 950 रूपये नगद, मोबाइल एवं अंकों से लिखी सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।









