दो बाइक में टक्कर, एक बाइक सवार की मौत

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम हंचलपुर में आज दो बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि एक बाइक सवार पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार द्वारिका यादव अपने दोस्त गौरव साहू के साथ बाइक में कहीं जा रहा था। इस दौरान शत्रुघ्न किराना दुकान के पास बाइक क्रमांक सीजी 05 एएल 9213 ने टक्कर मार दी। पिता रामचंद्र यादव ने बताया कि वहीं गोठान के पास में ही था, तभी बेटी ने सूचना दी कि कोई घटना घटी है, भीड़ लग गया है। मैं मौके पर गया तो द्वारिका बेहोश पड़ा था, तुरंत उसे निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment