युगल किशोर यादव ने संभाला आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

धमतरी। एमआईसी मेंबर युगल किशोर यादव ने आज आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। एमआईसी मेंबर युगल किशोर यादव पहले से ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एमआईसी मेंबर है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले महापौर रामु रोहरा ने एमआईसी में फेरबदल करते हुए आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी पार्षद विजय मोटवानी से वापस नेकर बनियापारा वार्ड पार्षद युगल किशोर (पिंटू) यादव अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा था।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment