धमतरी। रामसगरी गार्डन में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपी से 2 मोबाइल, नगदी एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।
मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रामसगरी गार्डन के अंदर दबिश दी, जहां आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर सार्वजनिक स्थान पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 1 सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन, मोबाइल फोन एवं 2,250 रूपये नकदी रकम जब्त किया।
आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 275/26, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।









