चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के मद्देनजर 29 अक्टूबर को स्कूलों मे अवकाश घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अर्नब चक्रवात के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका के बीच स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन 7 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद
प्राप्त अवकाश आदेशों के अनुसार निम्नलिखित जिलों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अवकाश।
बेमेतरा: जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित।
कोरिया : समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित।
बलौदाबाजार: समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकण्डरी विद्यालयों में अवकाश घोषित
महासमुंद : जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित।
बिलासपुर: जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश घोषित।
रायगढ़ : जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय में अवकाश घोषित।







