चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर: धमतरी में सुबह से हो रही बूंदाबांदी

धमतरी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर धमतरी जिले में नजर आ रहा है। इसके चलते धमतरी में मंगलवार से ठंडी हवाएं चल रही है. वहीं आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में काले बदल छाए हुए है।

मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मध्य छत्तीसगढ़ में धमतरी जिला भी आता है। ऐसे में यहाँ तूफ़ान का खतरा है। धमतरी जिले के लिए प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment