कोण्डागांव । कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरूवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र कोण्डागांव में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस रोजगार मेला के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 145 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 30 पद, कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद, हॉउस कीपिंग स्टॉप के 20 पद, टीम मैनेजर के 15 पद एवं ट्रेनिंग ऑफिसर के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं 10वीं, 12वीं एवं स्नातक निर्धारित की गई है। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 50 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा, जबकि कुछ पदों के लिए 0 से 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा।
रोजगार मेला में भाग लेने के इच्छुक युवक-युवतियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।








