Dhamtari : पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा पहुंचे आंदोलनरत पटवारियों के धरना स्थल, सुनी समस्याएं

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा आज आंदोलनरत पटवारियों के धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पटवारियों से मुलाकात की. उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और मांगों के निराकरण के लिए सरकार से तत्काल पहल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पटवारी राजस्व प्रशासन की अहम् कड़ी है। किसानों और आम नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होती है। ऐसे में लम्बे समय से आंदोलन कर रहे पटवारियोंकी समस्याओं को नजर अंदाज करने के बजाय सरकार को संवाद के जरिये समाधान निकालना चाहिए।

उन्होंने वर्ष 2017 के ग्रेड पे संशोधन से जुडी वेतन विसंगति दरू करने, पटवारी संवर्ग को राजस्व निरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति का लाभ देने एवं व्यावहारिक दिक्क्तों का निराकरण करने उठाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपमी मांगों के लिए लंबे समय तक आंदोलन करने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सरकार को पटवारी प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment