छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 हस्तियों का होगा सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव (Rajyotsav) 2026 के लिए राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 36 श्रेणियों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया (हिंदी) के लिए प्रमोद कुमार साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (हिंदी) के लिए वरुण सुखाजी और रसिका पांडेय तथा अंग्रेजी प्रिंट मीडिया के लिए शिशिर रॉय चौधरी का चयन हुआ है।

साहित्य के क्षेत्र में डॉ. बिदेशीलाल साहू, रंगमंच के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर और हिंदी साहित्य में योगदान के लिए डॉ. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से डॉ. बिदेशीलाल साहू को चुना गया है। खेल के क्षेत्र में सुष्री सजू देवी और होमन कुमार, जबकि सामाजिक समरसता के लिए बाबूलाल अग्रवाल को सम्मान मिलेगा।

Oplus_131072
Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment