dhamtari: छाती में खुलेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर, युवाओं और महिलाओं के लिए खुलेंगे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
अस्पताल, प्राथमिक शाला और सीसी रोड के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

धमतरी। जिले के छाती क्षेत्र में विकास एवं रोजगार की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर का विकास किया जा रहा है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने बीते दिनों छाती पहुंचकर सेंटर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सरपंच से चर्चा कर गांव में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर के प्रारंभ होने से स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने, प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अस्पताल तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्राथमिक शाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। कलेक्टर ने बाजार स्थल को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए उसे वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत शामिल करने की बात कही, ताकि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर बाजार सुविधा मिल सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि छाती को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे भविष्य में क्षेत्र के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर सहित सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग  सतिन्दर चहल, एसडीएम डॉ.कल्पना ध््राुव,  एसडीओ मुरलीधर पैकरा, सीईओ जनपद पंचायत धमतरी  वर्षा रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment