धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत महिमासागर मंडल कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत (ब्लॉक धमतरी ग्रामीण) कोष्टापारा वार्ड के नंदी चौक में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर धमतरी शहर मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी भरत नाहर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, आनंद पवार, गौतम वाधवानी, मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनकर सहित कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। कार्यक्रम में विक्रांत पवार, शास्त्री सोनवानी, राजेश पांडे, आशुतोष खरे, देवेंद्र देवांगन, समीना अंजुम, यशवंत पटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।








