महासमुंद। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 353 पर मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंकर आगे की जांच शुरू कर दी है ।
मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस एक मरीज को लेकर ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर एंबुलेंस की सड़क पर खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस में सवार दो महिलाओं की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबाहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








