धमतरी में 17 नवंबर से शुरू होगा एनएसयूआई का ‘छात्र संवाद चौपाल अभियान

धमतरी। जिला एनएसयूआई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज आयोजित हुई, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, छात्रहितों एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर से 5 जनवरी तक जिलेभर में छात्र संवाद चौपाल – आपकी समस्या, हमारी लड़ाई अभियान चलाया जाएगा।

स्कूल-कॉलेज और हॉस्टलों तक पहुंचेगी एनएसयूआई
अभियान के तहत एनएसयूआई की टीम जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं हॉस्टलों तक पहुंचेगी और विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेगी। छात्रवृत्ति, फीस, परीक्षा, शिक्षकों की कमी, लाइब्रेरी, परिवहन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित संस्थानों एवं विभागों को आवेदन और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। आवश्यकता पडऩे पर छात्रहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

‘वोट बचाओ–देश बचाओ के तहत युवाओं को करेगी जागरूक
इस अभियान के अंतर्गत ‘वोट बचाओ–देश बचाओ पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, मतदाता सूची, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनावी पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया जाएगा। देश में वोट चोरी को लेकर उठ रहे सवालों पर भी छात्रों के बीच तथ्यपरक संवाद किया जाएगा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment