रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने अपनी संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और सामाजिक कार्यों का प्रचार-प्रसार बेहतर करने के मकसद से मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर कुल 64 पदाधिकारियों और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों के पत्रकारों को जगह दी गई है।
मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सलाहकार मंडल में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 10 पत्रकारों को नामित किया गया है। इनमें संतोष साहू (रायपुर), राकेश साहू (गरियाबंद), दीनदयाल साहू (भिलाई), अनंतराम साहू (रायपुर), संदीप साहू (राजनांदगांव), संतोष साहू (कसडोल), सतीश साहू (जगदलपुर), चूड़ामणि साहू (रायगढ़), डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू (धमतरी) और महेंद्र साहू (रायपुर) शामिल हैं।








