धमतरी। नाबालिग से दुष्कर्म एवं लैंगिक शोषण के आरोपी को रूद्री पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट के तहत त्वरित कार्यवाही की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।
शिकायत पर थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 64(2)(m) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन,चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही संपन्न की गई। संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।









