धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न सामाजिकों कार्यक्रमों शामिल होंगे. रायपुर और धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में वह शिरकत करेंगे.
तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से धमतरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे करीब धमतरी पहुंचकर छाती में आयोजित क्षेत्रीय चंद्रनाहु कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे।
इसके बाद रायपुर लौट आएंगे. शाम 4 बजे रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिकरत करेंगे. शाम 5:15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।









