कथित चावल वाले बाबा’ गिरफ्तार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। बहुचर्चित पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री, जिन्हें ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है और जो सिलियरी आश्रम रायपुर के संचालक हैं, उन्हें पुलिस ने महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।
मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में बागबाहरा में भागवत कथा के दौरान वह बाबा के संपर्क में आई थी। इस दौरान बाबा ने इलाज और भविष्य ठीक करने का झांसा देकर उसे अपने प्रभाव में लिया। आरोप है कि बाबा ने प्रसाद में केला दिया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने लगातार शादी का झांसा देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रभावित किया और यह भी कहा कि वह उसके माता-पिता से बात करेगा। दर्द कराई गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाबा ने कुंडली में दो शादियों का संकेत देकर उसे भ्रमित किया तथा एक काला धागा बांधकर उसे अपने प्रभाव में रखने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार यह मामला अपराध क्रमांक 107/2026, दिनांक 06.06.2026 को धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) भा.दं.संहिता के तहत दर्ज किया गया।
09.06.2026 को बागबाहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान समर्थकों व भक्तों ने मीडिया को वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया और ‘जय श्री राम’ व ‘सीताराम’ के भजन कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की।
अदालत में बचाव पक्ष के वकील प्रलय थिटे व शिवा पवार ने बताया कि आरोपी BP और शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित है। मामले में अगली रिमांड की तारीख 23 जून 2026 नियत की गई है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail