भीषण आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, बीएसएनएल का टावर गिरा

बालोद।  जिले में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भेड़िया नवागांव, बोड़की और आसपास के क्षेत्रों में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई।

तेज हवाओं के सामने पेड़, बिजली लाइनें और टीन शेड तक टिक नहीं पाए। सबसे बड़ा नुकसान भेड़िया नवागांव में देखने को मिला, जहां करीब 150 फीट ऊंचा बीएसएनएल टावर धराशायी हो गया।

आंधी-तूफान के चलते दर्जनों पेड़ उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर गए। भेड़िया नवागांव और बोड़की के बीच खार मुख्य मार्ग पर चार बड़े पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बाद में ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए पेड़ों को हटाया और मार्ग को बहाल किया।

बीएसएनएल टावर गिरने के बाद क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, तेज गर्जना और तूफानी हवाओं के साथ आया यह मौसम कुछ ही मिनटों में व्यापक नुकसान पहुंचाकर गुजर गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail