आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

कांकेर।  जिले के अंतागढ़ विकासखंड के कलगांव में शुक्रवार को रोजगार गारंटी (मनरेगा) कार्य में जुटे ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलगांव में 60 से अधिक ग्रामीण मनरेगा कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई ग्रामीण पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

हादसे में उपसरपंच समेत तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अंतागढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail