पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी दोबारा गिरफ्तार

धमतरी। एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू सुरक्षा अभिरक्षा में आरोपियों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान आरोपी पलाश गजभिए (32 वर्ष) निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail