डायल-112 टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। डायल-112 टीम पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को शासकीय कार्य में बाधा डालने पर  जेल भेजा गया ।दरअसल आरोपी द्वारा डायल-112 वाहन में तोड़फोड़ एवं पुलिस जवान पर लोहे की रॉड से हमला किया था।

11 जून को रात्रि लगभग 09:30 बजे डायल-112 टीम को सतनामी गली, दानीटोला धमतरी में मारपीट एवं विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति महिलाओं के साथ गाली-गलौज एवं विवाद कर रहे थे।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पर पहुंचकर समझाइश देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किए जाने पर आरोपी राहुल जोशी एवं चंद्रशेखर रात्रे उर्फ बंटी तथा उनके अन्य साथियों ने पुलिस दल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथ-मुक्कों एवं लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे डायल-112 में पदस्थ आरक्षक को चोटें आईं।
एवं आरोपियों द्वारा शासकीय वाहन क्रमांक CG-03-A-1313 में भी तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई गई तथा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की गई।

विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, चिकित्सकीय परीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राहुल जोशी पिता केसकुमार जोशी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दानीटोला, धमतरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

Traffic Tail