ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, फिर करीब 15 फीट नीचे जा गिरा

रायपुर। राजधानी रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा ट्रक (RJ 31 GB 3122) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी टक्कर मार दी।

 मिली जानकारी  के अनुसार  संतोषी नगर ब्रिज के पास ट्रक  चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई ।
 

ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने लोक शिक्षण संचालनालय ने किया नए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी,स्कूल में छुट्टी के बाद ताला लगाने से पहले पूरे परिसर का निरीक्षण करना अनिवार्य