अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 22 पौवा शराब जब्त

धमतरी। कुरूद पुलिस ने अवैध शराब बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। युवक से देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त किया गया।

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड नहर पुल, कुरूद के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कुरूद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी रतलानी  कुरूद को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले व्यक्ति मौके से भाग निकले।

आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब  जिसकी अनुमानित कीमत 1,760 रूपये तथा बिक्री रकम 200 रूपये कुल 1,960/- रूपये की सामग्री जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment