धमतरी। जिले के कुरूद के ग्राम नारी स्थित खट्टी पुल पर मर्डर हो गया। बुधवार सुबह टहलने निकले लोगों ने लाश देख कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खट्टी पुल से युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम कुंडेल (मेघा) निवासी 27 वर्षीय नीरज उर्फ राजा साहू के रूप में की है। आरोपियों ने बड़ी बेहरमी से वारदात को अंजाम दिया है। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने गले पर ही कई घातक वार किए। जिसके चलते घटनास्थल पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पर करेली बड़ी चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सरेराह हुई इस जघन्य वारदात से समूचे इलाके में दहशत का माहौल है।









