2 करोड़ के अवैध गांजा के साथ 5 अंजर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय” के तहत गरियाबंद पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस नेअंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 2 करोड़ के अवैध गांजा के साथ 5 अंजर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 04 क्विंटल के अवैध गांजा, 06 लाख 50 हजार रूपये नगद,  आयशर वाहन एवं मोटर सायकल को जप्त  किया गया।

थाना देवभोग पुलिस टीम द्वारा 24 अगस्त को थाना देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुटगांव के चेक पोस्ट नाका, NH 130 C पर  चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उडीसा राज्य की ओर से एक नारंगी रंग का आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 आते दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर  जांच की गई। वाहन के ऊपर छत में काले रंग के तिरपाल से ढका हुआ संदिग्ध गांजा जैसे मादक पदार्थ दिखाई देने पर तिरपाल हटाकर जांच करने पर तिरपाल के ऊपर अलग अलग पैकेट्स में बिछी हुई मिलीं, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा होना पाया गया। वाहन चालक एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा अपना नाम संतोष अनंता मोहिते,  सुमित सुभाष थोड़वे बताया गया। पूछताछ में तिरपाल के ऊपर रखे पैकेटो में मादक पदार्थ गांजा होना बताया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके आगे नीले रंग की ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 में दो व्यक्ति रास्ता बताते हुए चल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटर सायकल की तलाश कर उसमें सवार दो व्यक्तियों पंकज अनंता मोहिते, जलंधर खम्हारी को पकड़ा गया, मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती कार्यवाही के दौरान आयशर वाहन के उपर में रखी  400 किलो ग्राम गांजा पाया गया। गांजे के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर विधिवत कुल 400 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम 1,50,000 रुपये, 03 नग मोबाइल, घटना में प्रयुक्त आईचर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144, मोटर सायकल क्रमांक OD 08 W 5814 की जप्ती की कार्यवाही की गई।
पूछताछ के आधार पर आरोपियों द्वारा उक्त गांजा ग्राम डेंगागुड़ा, थाना आमपानी, जिला कालाहांडी, ओडिशा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त करना बताया गया। उक्त तथ्य के आधार पर प्रकरण एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए उड़ीसा निवासी विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के उसके कब्जे से गांजा क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 05 लाख रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण पांचों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से अपराध धारा सदर 20 (B) (ii) (C) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment