रुद्राक्ष धुमाल , मांदरी नृत्य एवं डीजे की धुन में निकला सांकरा से कांवड़ यात्रा

प्रदीप साहू @ सांकरा। सावन महीने के आखिरी सोमवार को बोल बम सेवा समिति सांकरा द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जो प्रातः 8:00 बजे से दंतेश्वरी मंदिर सांकरा से जल लेकर ग्राम के प्रमुख मार्ग से होते हुए कनेश्वर मंदिर सिहावा में जलाभिषेक किए वहां से फिर कोटेश्वर धाम के लिए रवाना हुए और वहां जाकर जल अभिषेक किए।
बोल बम सेवा समिति सांकरा द्वारा इस कावड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए सुप्रसिद्ध मदारी नृत्य बस्तर के कलाकारों को बुलाया गया था साथ ही साथ रुद्राक्ष धुमाल ग्रुप सांकरा, लकी डीजे एवं शिव जी और नंदी महाराज को विशेष रूप से सजाया गया था , आतिशबाजी का आयोजन किया गया था किस कावड़ यात्रा का दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे जिनमें से अधिकांश लोग इस कांवड़ यात्रा के सुंदर दृश्य को अपने मोबाइल से फोटो ,वीडियो बना रहे थे। कांवड़ियों के लिए रास्ते में नाश्ता एवं केला फल का व्यवस्था किया गया था ।
कावड़ यात्रा के समापन के पश्चात समिति के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं यह जानकारी दिया गया कि यदि कोई भी सदस्य इस कावड़ यात्रा के दौरान कहीं छूट गए हो तो समिति के सदस्यों को उनका नाम पता देने के लिए कहा गया ताकि समिति के सदस्य उनको ढूंढकर उनके घर वापस ला सके।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment