mahasamund : ग्राम पंचायत कैंदकेरा में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर अपराध से बचाव तथा वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में SI (Superintendent of Incharge), महासमुंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से अनु मैडम ने भी सहभागिता कर उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पंचायत सरपंच रूप सिंह बंजारे, सचिव राज कुमार ध्रुव, ग्राम पंच शिव कुमार चंद्राकर तथा जनपद सदस्य श्रीमती सुधा योगेश्वर चंद्राकर सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण अंशु सिन्हा एवं संतोष सिंह द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को बचत की आदत, आपातकालीन निधि, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान,सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत करने के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र से लगभग 120 महिलाएं, 40 पुरुष एवं 75 बच्चे शामिल हुए। बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति भी दी गई, जिसके माध्यम से साइबर अपराध, सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रबंधन में रवि कुमार, विनोद रंगारी, धीरज कुमार एवं नुक्कड़ नाटक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या पासवर्ड साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।“सही वित्तीय जानकारी, सुरक्षित भविष्य की पहचान है।”

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment