mahasamund : पिकाडली एग्रो एवं खुशी स्टोन का संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, खामियों पर नोटिस

मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  विनय लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम मे० पीकाडली एग्रो इण्डस्ट्रीज लिमि० ग्राम-बेलटुकरी तहसील महासमुन्द का आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतीक शुक्ला जिला परिवहन अधिकारी जिला महासमुन्द, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, गुलशन सिंगरौल केमिस्ट पर्यावरण विभाग, सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक, विधिक मापविज्ञान विभाग, फागूलाल नागेश खनिज अधिकारी खनिज विभाग महासमुन्द, शशिकांत भुवाल प्रबंधक उद्योग विभाग महासमुन्द, अलीम अहमद नियाजी श्रम उप निरीक्षक श्रम विभाग उपस्थित रहे। परिवहन विभाग की जांच में 02 ट्रक में पीयूसी लेप्स होने के कारण राशि रू. 4000/- वसूल किया गया। 01 ट्रक का त्रैमासिक कर लंबित था। जिसका राशि रू. 3575/- कर वसूल किया गया। विधिक मापविज्ञान विभाग की जांच में धर्मकांटा सत्यापित व मानकों के अनुकूल पाया गया, अन्य तौल उपकरणों की जांच सत्यापित बाटों के द्वारा नियमित तौर पर करने व विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अधीन अन्य उपबन्धों के पालन हेतु निर्देशित किया गया है। उद्योग विभाग, पर्यावरण विभाग एवं खनिज विभाग की जांच में स्थितियां सामान्य पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, छ०ग० श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। अधिनियम का सारांश प्रदर्शित नहीं पाया गया। जिसके संबंध में प्रबंधक को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसके पश्चात् खुशी स्टोन इण्डस्ट्रीज ग्राम अछोली का जांच किया गया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का बयान लिया गया। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। जे०पी० मिनरल्स ग्राम अछोली का जांच किया गया। जिसमें श्रम विभाग की जांच में श्रमिकों का बयान लिया गया। दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। संचालक को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment