रायपुर। बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर आ रही एलाइंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट का दोपहर को लैंडिंग के दौरान एक पहिया बुरी तरह से फट गया. घटना से विमान सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एलाइंस एयर की विमान ने सुबह करीब 10.55 बजे उड़ान भरी थी. 2:35 घंटे के सफर के बाद जब बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने वाली थी, तभी दुर्घटना हुई. विमान का दाएं ओर का पहिया फट गया. बताया जा रहा है कि पहिए में आग लगी गई थी. इसके बाद विमान काफी दूर तक घसीटता चला गया. किसी तरह पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया और 60 यात्रियों की बाल-बाल जान बची. सूचना से एयरपोर्ट पर भी तत्काल सतर्कता बढ़ गई. हालांकि, किसी यात्री के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.









