Dhamtari: व्हाट्सऐप स्टेटस पर सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों के संबंध में अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी।  थाना बोराई पुलिस द्वारा ग्राम कसपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

थाना बोराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसपुर में दिनांक 20.08.2026 को आरोपी द्वारा अपने व्हाट्सऐप स्टेटस में ग्राम के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई थी। उक्त कृत्य से गांव में विवाद एवं अशांति की स्थिति निर्मित होने की शिकायत प्राप्त हुई। समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट पर उतारू होने की स्थिति उत्पन्न होने की जानकारी पुलिस को दी गई।
इस संबंध में ग्राम कसपुर के सरपंच बोधन सिंह मरकाम द्वारा ग्रामीणों के साथ थाना बोराई उपस्थित होकर शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए बोराई पुलिस द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी उमेश्वर उर्फ उमेश कुमार चक्रधारी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार किया गया।
आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, नगरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जिला जेल धमतरी भेजा गया।

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment