सांकरा नाले में मिला युवक का बहता हुआ शव

अंदेशा लगाया जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक का मौत हुआ होगा

प्रदीप साहू @ सांकरा। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिहावा थाना अंतर्गत सांकरा से खमरिया की ओर जाने वाले नाले में एक व्यक्ति का शव बहते हुए मिला है। नहर में शव को बहते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नहर में शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना सिहावा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा करने पर रायसिंह ध्रुव पिता सुबेलाल ध्रुव उम्र लगभग 35 ,निवासी कोडमूड पारा सांकरा हो पाई है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक सुबह अपने खेत की ओर जा रहा था तभी अचानक मिर्ची का दौरा पड़ने के कारण नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक को मिर्गी का दौर आता था ईसी के तहत यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक को मिर्गी का दौरा आया होगा और वह नाले में गिर गया गिरते हुए उसे किसी ने नहीं देखा जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment