रायपुर। कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव के तहत सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी आलाकमान की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सुखदेव भगत अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों और पार्टी के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कांग्रेस ने अब उन्हें पंजाब से हटाकर असम का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पंजाब की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को सौंपी गई है। कांग्रेस के इस संगठनात्मक बदलाव को पार्टी की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।










