रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक आया ट्रेन की चपेट में, दोनों पैर कटे

कोरबा।  जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर बैठा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए. घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है.

 
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद 22 वर्षीय युवक रितेश सारथी रातभर रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा. रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल रवाना किया गया.

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. सीएसईबी पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment