OBC दिवस पर मड़ेली में जुटेगा पिछड़ा वर्ग

अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की

कुरूद। 10 सितम्बर OBC दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं OBC समाज के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता और सामाजिक एकजुटता के उद्देश्य से ग्राम मड़ेली (कुरूद) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।

ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने OBC समाज, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि OBC दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि अपने अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए संकल्प लेने का दिन है। जाति आधारित जनगणना, जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व तथा शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी में न्यायपूर्ण अवसर OBC समाज की प्रमुख आवश्यकताएं हैं।

अधिवक्ता साहु ने कहा कि “अधिकार मांगने से नहीं, संगठित और जागरूक समाज की लोकतांत्रिक आवाज से मजबूत होते हैं। आइए, 10 सितम्बर को मड़ेली पहुंचकर OBC एकता और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करें।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment