धमतरी…. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत की सीमाओं पर हो रहे घटनाक्रम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर देश की सेवा करने सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का पंजीयन माय भारत पोर्टल पर शुरू हो गया है। भारत के सभी 18 से 50 वर्ष आयु के नागरिक इसके लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन माय भारत पोर्टल की लिंक https://mybharat.gov.in पर किया जा सकता है।
इसके साथ ही धमतरी के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में भी इसके लिए पंजीयन कराया जा सकता है। इसके लिए कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07722-238132 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन के बाद पंजीकृत लोगों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए 2 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की फोटोकॉपली, आधार कार्ड की फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी।