रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज कई जगह बारिश, भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी है।
12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है।










