Dhamtari: रास्ता रोककर हथियार दिखाया, जान से मारने की धमकी देकर की लूट, 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में

धमतरी। रुद्री पुलिस ने हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की है। इनमें 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों से लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। बालिग आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास ग्राम खिरकीटोला निवासी ढालसिंग नेताम कादो मोटरसाइकलों में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी जेब में रखे 6,000 रूपये नगद एवं VIVO कंपनी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना रुद्री में धारा 309(6), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

रूद्री पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों निशांत उर्फ दीपू ध्रुव, भरत यादव ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, VIVO मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को जब्त किया है। घटना में हथियार के प्रयोग एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 310(2), 311 BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। प्रकरण में संलिप्त 02 विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई है। दोनों बालिग आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment