Dhamtari: छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। मगरलोड पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड बरामद किया गया। आरोपी को  न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार रायपुर के खमतराई निवासी पप्पू साहू अपने परिवार के साथ ग्राम चन्द्रसुर में अपने भांजा-दामाद मुरली साहू के घर आयोजित छठठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:30 बजे घर के पास गली में आरोपी डोमेश्वर साहू द्वारा भांजी पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी किए जाने का प्रार्थी द्वारा विरोध किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने पप्पू साहू से गाली-गलौज की तथा जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर प्रार्थी की पीठ पर बाएं कंधे के नीचे वार कर घायल कर दिया गया। रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 165/2026 पंजीबद्ध कर धारा 296, 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत विवेचना में लिया गया।

चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी डोमेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को ग्राम चन्द्रसुर स्थित स्वागत गेट के पास छिपाकर रखना बताया गया। आरोपी के  निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 नग धारदार सर्जिकल (ऑपरेशन) ब्लेड जब्त किया गया।

 

 

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment