भारतीय किसान संघ धमतरी जिले की बैठक में किसानों की समस्या पर हुई चर्चा

धमतरी । भारतीय किसान संघ धमतरी जिले की बैठक नए कृषि उपज मंडी प्रांगण कुरूद में आयोजित किया गया जिसमें कृषि और किसानों के संबंध में विशेष चर्चा किया गया। जिसका प्रमुख विषय
आने वाला 16 सितंबर  को पूरे प्रदेश में एक साथ किसानों के समस्याओं के संबंध में तहसील स्तर में ज्ञापन सौंपने का काम किया जाएगा। आज की प्रमुख विषय भगवान बलराम की जयंती 17 सितंबर से 26 सितंबर तक पूरे ग्रामीण स्तर में मनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। कृषि खाद्य मूल्य में बढ़ोतरी एवंसरकार द्वारा खाद पर सब्सिडी घटाने से बड़ी मूल्य के संबंध में गौ‌वंदन योजना। बाजार में डुप्लीकेट कृषि दवाई की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने एवं ऊंचे दर पर अभी भी खाद्य की बिक्री किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर कार्यवाही नाम मात्र का है। आने वाले समय में भारतीय किसान संघ की सदस्यता एवं संगठन विस्तार के संबंध में चिंतन किया गया। ग्राम बगोद के किसान लोकनाथ साहू को बीच कंपनी के द्वारा धान खरीदने के पश्चात अब तक कृषक को भुगतान नहीं हुआ है। संबंधित कृषक थाना कृषि विभाग जिला कलेक्टर नेता मंत्री का चक्कर काट चुका है लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। इस संबंध में आने वाले 16 सितंबर को कलेक्टर ऑफिस धमतरी में किसान की न्याय हेतु प्रदर्शन किया जावेगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाला राम चंद्राकर ग्राम दहदहा कुरूद के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दुलार सिंह इस अवसर पर विभिन्न तहसीलों और ब्लॉक से आए किसान जिसमें विनय साहू भोलाराम साहू राजेंद्र कुमार साहू राजकुमार चंद्राक दोर हेमेंद्र साहू रमन साहू मनहरण दिवस अशोक साहू रामेश्वर सिंह रामकुमार ठाकुर राम दीनू साहू लोकनाथ साहू विष्णु साहू चिरौजी लाल मनहरण धीवर गौतम अन्य अन्य किसान मौजूद रहे।

Hamar Dhamtari
Author: Hamar Dhamtari

Leave a Comment